यमुनानगर में दोस्तों ने मिलकर युवक पर किया हमला, टांगों पर वार — केस दर्ज

0
2

यमुनानगर। 27 फरवरी 2026 को दुर्गा गार्डन, जगाधरी के पास एक गंभीर मारपीट की घटना सामने आई।

युवक को इमर्जेंसी में भर्ती किया गया है

आरोप है कि कुछ युवकों ने अपने ही दोस्तो ने युवक को फोन कर बुलाने का प्रयास किया लेकिन युवक नहीं गया तो दोस्त घर पर ही बुलाने आ गए। युवक की माता से अनुमति लेने के बाद दोस्त युवक को अपने साथ ले गए। ओर एक खाली जगह  में लेजाकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की।

युवक की मां रोती हुई।


घायल युवक की पहचान शिवम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने उसकी टांगों पर डंडों और लोहे की रॉड से वार किए, जिससे उसकी टांग में गंभीर चोट आई।

युवक का भाई जो उसको उठा कर हॉस्पिटल लेकर आया।


घटना के बाद परिजन घायल शिवम को तुरंत सिविल अस्पताल, यमुनानगर लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन टांग में गंभीर चोट की पुष्टि हुई है।

सिविल हॉस्पिटल जहां युवक का ईलाज चल रहा है।


मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना आपसी विवाद का परिणाम बताई जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।
घटना के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है और स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यमुनानगर मारपीट
जगाधरी दुर्गा गार्डन घटना
दोस्तों ने युवक की टांग तोड़ी
शिवम यमुनानगर केस
यमुनानगर क्राइम न्यूज़
Haryana breaking news
Yamunanagar latest update
Civil hospital Jagadhri