यमुनानगर झोला छाप डॉक्टर के क्लिनिक पर छापा।

0
1
क्लिनिक के बाहर खड़ी स्वास्थ्य विभाग की टीम।

दिनांक 2 फरवरी 2026 को यमुनानगर दुर्गा गार्डन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक झोला छाप डॉक्टर के क्लिनिक पर अचानक छापा मारा। मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और स्थानीय पुलिस पहुंची। छापा मारने पर डॉक्टर के पास की लाईसेंस और न ही कोई डिग्री प्राप्त हुई। जिस वजह से डॉक्टर के क्लिनिक से सभी दवाईयां जप्त कर लि गई और आगामी कार्रवाई के लिए क्लिनिक को बंद कर दिया गया है।

क्लिनिक की दवाइयाँ जप्त करते अधिकारी।
मीडिया को जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर विपिन गोंदवाल।

स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर विपिन गोंदवाल ने बताया:

स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर विपिन गोंदवाल ने बताया कि काफी दिनों से कंप्लेंट आ रही थी कि इलीगल तरीके MTB किल कीट्स दी जा रही है। और बीते दिनों एक भ्रूण मिलने का मामला भी सामने आया था जिसके चलते अलग-अलग क्लिनिक्स और मेडिकल स्टोर पर चेकिंग चल रही थी। जिसमें दुर्गा गार्डन में डॉक्टर सुनील सैनी क्लिनिक पर चेकिंग के दौरान कीट्स तो नहीं मिली लेकिन डॉक्टर के पास कोई लाइसेंस और ना ही कोई डिग्री मिली जिसके चलते डाॅक्टर सुनील सैनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभी दवाइयां सील कर दी है और क्लिनिक बंद कर दिया गया है। डॉक्टर विपिन गोंदवाल ने कहा अगर किसी के भी आस पास कोई अवैध क्लिनिक या कोई बिना डिग्री डॉक्टर है तो अभी सिविल सर्जन कार्यालय में सूचना दे। ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना या किसी की जान को कोई नुकसान ना हो सके।

स्थानीय पुलिस जांच करती हुई।
डॉक्टर सुनील सैनी ने रखा अपना पक्ष।

डॉक्टर सुनील सैनी ने बताया कि मैं 1985 से लाइसेंस है मेरा आयुर्वेदिक यूनानी का और मैं लगभग 40 साल से यह काम कर रहा हूँ। पूछने पर उन्होंने बताया कि एलोपैथिक दवाईयां मिलने हमारे पास से मिली है।

खबर से जुड़ी वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇👇👇