छछरौली को मिलेगा नगर पालिका का दर्जा? विधानसभा में गूंजा मुद्दा, सरकार ने दिया ये जवाब।

0
2

📰 यमुनानगर के छछरौली को मिलेगा नगर पालिका का दर्जा!
यमुनानगर-छछरौली (हरियाणा): हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान अकरम खान ने सदन में सवाल उठाया कि छछरौली को नगर पालिका का दर्जा कब दिया जाएगा। सवाल पर जवाब देते हुए राज्य सरकार के मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि यह मुद्दा सरकार के विचाराधीन है और इसी पर निर्णय किया जा रहा है।

MLA अकरम खान विधानसभा में मुद्दा उठाते हुए।


वित्त मंत्री ने कहा कि छछरौली की आबादी लगभग 17 हजार के आसपास है, और नगर पालिका बनाने की प्रक्रिया पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। लेकिन अभी तक अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि नई जनगणना पूर्ण होने के बाद इसके बारे में उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी।

छछरौली, यमुनानगर जिला का एक कस्बा है, जो निकट भविष्य में नगर पालिका का दर्जा पाकर विकास और प्रशासनिक सुविधाओं में सुधार की उम्मीद रखता है।