यमुनानगर के युवक की कनाडा में सड़क हादसे में मौत, टोरांटो जाते समय ट्रक से टक्कर

0
2

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर जिले के एक युवक की कनाडा में सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवक टोरांटो की ओर जा रहा था, तभी उसकी कार की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

युवक की फाइल फोटो।


मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार बेहतर भविष्य की उम्मीद में परिवार ने जमीन बेचकर उसे विदेश भेजा था।


हादसे में युवक का एक साथी भी घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं।

इधर, जैसे ही घटना की सूचना यमुनानगर स्थित परिवार को मिली, घर में मातम पसर गया। परिजन शव को भारत लाने की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं।