11 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में थी, बेटे के साथ मिलकर उतरा मौत के घाट।

0
7
मृतक गुंजन का फाइल फोटो।

यमुनानगर: जगाधरी के अमर विहार कॉलोनी के हरियाणा इंजीनियरिंग कॉलेज के पास किराए के मकान में एक व्यक्ति का संदिग्ध अवस्था में शव पड़ा मिला था। मृतक के गले में परना लिपटा हुआ था और शरीर पर चोट के निशान थे। मृतक की पहचान 33 साल के गुंजन के रूप में हुई थी जो कि मूल रूप से यूपी के गोंडा जिले रहने वाला था। जो कि यहाँ कॉलोनी में अपनी पत्नी सुषमा के साथ किराए पर रहता था यह मकान में उनके साथ एक युवक ओर रहता था।उसकी पत्नी और उस अपरिचित व्यक्ति पर हत्या का शक था दोनों ही मौके से फरार बताये गए।आस पास से मिली जानकारी के अनुसार पति पत्नी के बीच एक दिन पहले जम कर लड़ाई झगड़ा हुआ था। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी

मकान जहां रहते थे।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार मृतक की पत्नी सुषमा और उसके पहले पति से हुए बेटे आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने मिलकर घरेलू विवाद के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में।


जांच में सामने आया है कि पहले मृतक पर चाकू से हमला करने की कोशिश की गई और उसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। फिलहाल हत्या के मुख्य कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि महिला पहले प्रेमपाल नाम के व्यक्ति के साथ शादीशुदा थी, जिससे उसका बेटा आकाश है। करीब 11 साल से महिला मृतक गुंजन के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी। करीब चार साल पहले दोनों जगाधरी में आकर रहने लगे थे और मजदूरी का काम करते थे।

जगाधरी शहर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह जानकारी देते हुए

पुलिस के अनुसार अभी तक ऐसे दस्तावेजी सबूत नहीं मिले हैं जिनसे यह साबित हो सके कि दोनों की शादी हुई थी या वे केवल लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। मृतक गुंजन उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇👇