यमुनानगर में 36 लाख की अफीम बरामद: बिहार से सप्लाई करने आई दो महिलाएं सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

0
7

यमुनानगर में एंटी नारकोटिक्स सेल ने नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अफीम बरामद की है। पुलिस के अनुसार इस मामले में तीन महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस हिरासत में चारों आरोपी।

डीएसपी राजीव मिगलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि खारवन रोड क्षेत्र में दो महिलाएं नशीले पदार्थ के साथ घूम रही हैं। सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर उनकी जांच की।

डीएसपी राजीव मिगलानी जानकारी देते हुए

ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी लेने पर महिलाओं के पास से 5 किलो 914 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस के अनुसार बरामद अफीम की बाजार में कीमत करीब 36 लाख रुपए बताई जा रही है।

पूछताछ के दौरान महिलाओं की पहचान बिहार के जिला मोतिहारी के गांव इजरानवादा निवासी नाजरा खातून और तूफान के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह अफीम यमुनानगर में सप्लाई की जानी थी।
जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि इस अफीम को लेने वाले आरोपी आसपास ही मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जगाधरी रोड स्थित तिकोनी चौक से जुल्फकार और प्रमिला को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार जुल्फकार के खिलाफ पहले भी इसी प्रकार के दो मामले दर्ज हैं, जो फिलहाल अदालत में विचाराधीन हैं। चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।