यमुनानगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

0
1

पूर्व विधायक की फैक्ट्री पर फायरिंग करने वाले आरोपियों की तलाश में पुलिस की कार्रवाई

हरियाणा के यमुनानगर में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बदमाश को लाया गया सिविल अस्पताल यमुनानगर
बदमाश के पैर में लगी गोली

जानकारी के अनुसार, घायल बदमाश वही आरोपी है जिसने कुछ दिन पहले पूर्व विधायक की फैक्ट्री पर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी।

DSP रजत गुलिया जानकारी देते हुए

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी इलाके में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

घटनास्थल जहां मुठभेड़ हुई।

मुठभेड़ के दौरान एक गोली पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी लगी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।

घायल बदमाश को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, उसके अन्य साथी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।

पुलिस की टीमें फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फिलहाल, पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल भी देखने को मिला।