यमुनानगर: हमीदा हेड नहर में मिली महिला की लाश, 35-40 उम्र; हादसा या आत्महत्या की जांच जारी

0
1

यमुनानगर के हमीदा हेड नहर में एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक महिला की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। महिला ने गुलाबी रंग का सूट पहना हुआ था, जिससे उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

नहर में पड़ी महिला की लाश।

स्थानीय लोगों ने नहर में शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला गया।

आस-पास से हुई भीड़ इकट्ठा।

फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और गुमशुदगी की रिपोर्ट्स से मिलान किया जा रहा है।

मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस।

प्राथमिक जांच में पुलिस हादसा या आत्महत्या—दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक किसी तरह की चोट या हत्या के स्पष्ट संकेत सामने नहीं आए हैं।

शव को नहर से बाहर निकलते हुए।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस का कहना है कि जल्द ही महिला की पहचान कर ली जाएगी और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हमीदा हेड की तस्वीर