यमुनानगर में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 5 बच्चों के पिता की मौत, बेटी की शादी से पहले टूटा परिवार

0
1
मृतक सुरेंद्र कुमार का फाइल फोटो

यमुनानगर | जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक 5 बच्चों का पिता था मृतक की पहचान 53 वर्षीय सुरेंद्र कुमार पुत्र सुलेखचंद निवासी पुराना हमीदा के रूप में हुई और परिवार का मुख्य सहारा माना जाता था।

शवगृह के बाहर पहुंचे परिजन।

जानकारी के अनुसार: यह हादसा उस समय हुआ जब व्यक्ति किसी काम से रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान अचानक तेज रफ्तार ट्रेन आ गई और वह संभल नहीं पाया। देखते ही देखते ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक के भाई जानकारी देते हुए


बेटी की शादी से पहले छाया मातम
इस हादसे की सबसे दुखद बात यह है कि मृतक के घर में जल्द ही उसकी बेटी की शादी होने वाली थी। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


मौके पर मची अफरा-तफरी, पुलिस ने संभाला मामला
हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जीआरपी/रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस


लापरवाही पड़ सकती है भारी
यह हादसा एक बार फिर चेतावनी देता है कि रेलवे ट्रैक पार करते समय जरा सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। प्रशासन और रेलवे विभाग लगातार लोगों से सुरक्षित तरीके अपनाने की अपील करता रहा है, लेकिन इसके बावजूद इस तरह के हादसे सामने आते रहते हैं।