
यमुनानगर के बिलासपुर थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में विनोद सैनी ने पदभार संभाल लिया है। 2003 में हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए विनोद सैनी लगभग 23 वर्षों के अनुभवी अधिकारी हैं, जिन्होंने अपने सेवा काल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।
विनोद सैनी का नाम एक मेहनती, अनुशासित और परिणाम देने वाले अधिकारी के रूप में जाना जाता है। वे सीआईए (CIA) स्टाफ में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जहां उन्होंने कई गंभीर मामलों को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई। वर्ष 2022 से 2023 तक वे खेड़ी लखा सिंग चौकी इंचार्ज रहे। इस दौरान खेड़ी लखा सिंग में बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग के मामले में उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के कटघरे में खड़ा किया।

इसके अलावा बुढ़िया गेट मर्डर केस में दो साल से फरार चल रहे आरोपी को पकड़कर उन्होंने अपनी सूझबूझ और लगातार प्रयासों का परिचय दिया। थानाछप्पर में तैनाती के दौरान भी उन्होंने अवैध असला बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया।
अब बिलासपुर थाना की कमान संभालते हुए क्षेत्रवासियों को उनसे कानून व्यवस्था में और अधिक मजबूती की उम्मीद है। उनका मकसद है कि बिलासपुर शहर में नशे, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और क्राइम के खिलाफ नकेल कसी जाएगी।
🚨हमारी टीम की ओर से विनोद सैनी जी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं। 🎉





