यमुनानगर में शहीद सुधीर नरवाल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार: 7 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि

0
7
शहीद सुधीर नरवाल की उनके पैतृक गांव शेरपुर में जल रही चिता

विस्तार पूर्वक वर्णन:- जम्मू-कश्मीर के डोडा में आर्मी के जवानों की गाड़ी खाई में जा गिरी। जिसमें यमुनानगर के शेरपुर के रहने वाले जवान सुधीर नरवाल जी भी थे। जो इस हादसे में शहीद हो गए। और आज शनिवार को सुधीर नरवाल जी के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव शेरपुर में सैन्य सम्मान के साथ लाया गया। शहीद को अंतिम विदाई देने गांव और आस पास के क्षेत्र से लोगो की बड़ी संख्या में भीड़ पहुंची। हरियाणा कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा और यमुनानगर MLA घनश्याम दास अरोड़ा ओर पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुज्जर सहित अनेक मंत्री और अधिकारी पहुंचे।

तिरंगे में लिपटे सुधीर नरवाल के शव को देख उनकी मां-पत्नी बेसुध हो गई और वहां पहुंचे सभी लोगों की आंखों आ गए।

शहीद सुधीर नरवाल का शव जब उनके घर पहुंचा।

सेना के जवानों ने शहीद सुधीर नरवाल के शव को ग्रामीणों के दर्शानार्थ रखा। उनके शरीर पर लिपटा तिरंगा परिजनों को भेट किया। सेना के जवानों और पहुंचे सभी लोगों ने पुष्प अर्पित कर उनके अंतिम दर्शन किए। शहीद को सैल्यूट कर नमन किया। और ग्रामीणों ने शहीद अमर रहे के नारे लगाए।

अंतिम संस्कार से जुड़ी सभी तस्वीरें:

शहीद के शरीर पर लिपटा तिरंगा।
अंतिम विदाई देने पहुंची लोगों की भीड़।
सैल्यूट कर किया नमन।
शहीद के शरीर पर लिपटा तिरंगा परिजनों को किया भेंट।
पहुंचे श्याम सिंह राणा सहित सभी मंत्री और अधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर किए अंतिम दर्शन।
सेना के जवानों ने दी शहीद को सलामी।

अंतिम क्रिया कर सात वर्षीय बेटे अयांश ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। जिसे देखकर सभी की आंखों में आशु झलक उठे। शहीद सुधीर नरवाल जी का गांव शेरपुर में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

अंतिम संस्कार की लाइव वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇👇

अंतिम संस्कार की लाइव वीडियो।