
यमुनानगर में बीते दिनों लाजपत नगर से 14 साल की लड़की के लापता होने की रिपोर्ट 7 जनवरी को सिटी थाना यमुनानगर में दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट दर्ज लड़की की बुआ नानी द्वारा कराई गई थी। जिसमे आज सिटी थाना SHO ने बड़ा खुलासा किया।

सिटी थाना SHO नरेंद्र राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि लड़की के पिता नहीं है और माता हैंडीकैप है जिसके कारण लड़की लाजपत नगर में अपनी बुआ नानी के पास रहती थी। एक दिन लड़की लापता हो गई तो उसकी बुआ नानी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंची। तो उनकी रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने तुरंत तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि लड़की को उसका सगा मौसा बहला-फुसलाकर लेकर भाग गया था। मौसा मनोज उम्र 22 वर्ष है जो कि शादीशुदा होने के बावजूद ये घिनौनी हरकत करता है।

आरोपी मनोज जो कि दड़वा में ईंट भट्टे पर काम करता था। एक दिन वह लड़की को बहलाफुसलाकर लेकर भाग गया। और पंजाब में नगल डैम पर पुल कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था जहां क्वाटर में लड़की को रखा हुआ था। SHO ने जानकारी देते हुए बताया कि लड़की 14 साल की नाबालिक थी और दरिंदे मौसा ने उसके साथ वहां दुष्कर्म किया। पुलिस ने लड़की को तलाश किया। और वहां से बरामद कर मेडिकल व काउंसलिंग कराने के बाद परिवार को सौंप दिया और आरोपी मौसा को रात को यमुनानगर से हिरासत में ले लिया।

अधिक जानकारी को वीडियो के माध्यम से देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇👇👇




