पुलिस ने किया बड़ा खुलासा:

आज जगाधरी डीएसपी राजीव मिगलानी ने प्रैस कॉन्फ्रेंस बुला कर जानकारी दी।

पुलिस चौकी बुढ़िया गेट की टीम ने 2 साल पहले हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार।
डीएसपी जगाधरी राजीव मिगलानी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि 2 साल पहले बुढ़िया गेट चौकी एरिया में गोल्डन पुरी निवासी अजय की हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी उत्तर प्रदेश के फैजाबाद निवासी अमित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शांति कॉलोनी जगाधरी से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

डीएसपी जगाधरी राजीव मिगलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले की जांच उप निरीक्षक इंस्पेक्टर विनोद कुमार व राजीव ने की। उन्होंने बताया कि 21 मार्च 2024 को गोल्डन पुरी निवासी अजय की हत्या की गई थी। यह हत्या उत्तर प्रदेश के फैजाबाद निवासी अमित व दो महिलाओं ने मिलकर की थी। इस मामले में दो महिलाएं पहले गिरफ्तार हो चुकी है। इस मामले में आरोपी अमित फरार चल रहा था। जिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपीय अमित ने अजय के सिर में रॉड मारकर उसकी हत्या की थी और ई-रिक्शा में शव को ले जाकर बुढ़िया रोड पर एक कपड़े में बांधकर आग लगाकर फेंक दी थी। इसी मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
खबर को वीडियो के माध्यम से देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇👇👇




