यमुनानगर में पानीपत के दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार, कार से बेचने आए थे हेरोइन

0
3

यमुनानगर में एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पानीपत के दो कथित ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कार में सवार होकर हेरोइन बेचने के इरादे से शहर में पहुंचे थे।

पुलिस की हिरासत में दोनों सप्लायर।

पुलिस के अनुसार, टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक कार के माध्यम से नशीला पदार्थ सप्लाई करने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन आरोपियों ने पुलिस को देखकर गाड़ी मोड़ने की कोशिश की।

ASP अमरिंद्र सिंह जानकारी देते हुए।

टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को काबू कर लिया और तलाशी ली। जांच के दौरान कार से हेरोइन बरामद की गई। इसके बाद दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और सप्लाई नेटवर्क के अन्य लिंक खंगाले जा रहे हैं।