
यमुनानगर में उस समय हड़कंप मच गया जब नहर किनारे से दो सगे भाई संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। दोनों की बाइक नहर के किनारे खड़ी मिली, जिसके बाद परिजनों और पुलिस को डूबने की आशंका है।


जानकारी के अनुसार, दोनों भाई पूजा सामग्री का विसर्जन करने के लिए नहर पर गए थे। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिवार को चिंता हुई। तलाश करने पर उनकी मोटरसाइकिल नहर किनारे खड़ी मिली, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लगा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और नहर में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। देर शाम तक दोनों भाइयों का कोई पता नहीं चल पाया था।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में भी शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।




