यमुनानगर में आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा टला, हाई वोल्टेज तार रेलवे लाइन पर गिरा; कई घरों के उपकरण जले

0
1

यमुनानगर में तेज आंधी और तूफान के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार हाई वोल्टेज बिजली की तार टूटकर रेलवे लाइन पर गिर गई।


तार गिरने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना के कारण कई घरों में बिजली के उपकरण जल गए। लोगों के टीवी, फ्रिज, मीटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब होने की खबर सामने आई है।


घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग और रेलवे विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत बिजली सप्लाई बंद करवाई गई। इसके बाद रेलवे लाइन से तार हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया।


इस घटना के कारण कुछ समय के लिए ट्रेन संचालन भी प्रभावित रहा। हालांकि समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नुकसान की भरपाई और बिजली व्यवस्था को सुरक्षित बनाने की मांग की है।