FD कराने वालों को झटका:इंडियन ओवरसीज बैंक ने FD की ब्याज दरों में की कटौती, यहां देखें अब कहां FD कराना रहेगा फायदेमंद

सरकारी बैंक इंडियन ओवरसीज ने FD पर मिलने वाले ब्याज में कटौती की है। बैंक ने ब्याज दरों में 0.40% तक की कटौती की है। नई दरें 11 अप्रैल से लागू होंगी। इससे पहले हाल ही में पंजाब नेशनल बैंक ने अपने बचत खातों पर मिलने वाले ब्याज में कटौती की है।

अब कितना मिलेगा ब्याज

अवधि नई ब्याज दर (%) पुरानी ब्याज दर (%)
7 दिन से 45 दिन 3.00 3.40
46 दिन से 90 दिन 3.50 3.90
91 दिन से 179 दिन 4.00 4.40
180 दिन से 1 साल से कम 4.50 4.90
1 साल से 2 साल से कम 5.15 5.15
2 साल से 3 साल से कम 5.20 5.20
3 साल से 10 साल 5.45 5.45

पंजाब नेशनल बैंक ने सेविंग्स अकाउंट पर घटाई ब्याज दर
पंजाब नेशनल बैंक ने अपने बचत खातों पर मिलने वाले ब्याज में कटौती की है। अब 10 लाख रुपए से कम बैलेंस वाले बैंक खातों के लिए ब्याज दरों को 2.75% से घटाकर 2.70% सालाना कर दिया गया है। वहीं 10 लाख रुपए से 500 करोड़ रुपए के बीच बैलेंस पर आपको 2.75% सालाना ब्याज मिलेगा। इसमें भी 0.05% की कटौती की गई है। नई दरें 4 अप्रैल 2022 से लागू हो गई हैं।

यहां देखें कौन-सा बैंक FD पर कितना ब्याज दे रहा है

1 साल की FD पर ब्याज

बैंक ब्याज दर (% में)
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 5.00
SBI 5.10
HDFC 5.00
यूको बैंक 5.10
कोटक महिंद्रा 4.90
बैंक ऑफ बड़ौदा 5.00
इंडियन ओवरसीज 5.15

2 साल की FD पर ब्याज

बैंक ब्याज दर (% में)
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 5.10
SBI 5.20
HDFC 5.10
यूको बैंक 5.10
कोटक महिंद्रा 5.15
बैंक ऑफ बड़ौदा 5.10
इंडियन ओवरसीज 5.20

3 साल की FD पर ब्याज

बैंक ब्याज दर (% में)
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 5.10
SBI 5.30
HDFC 5.10
यूको बैंक 5.10
कोटक महिंद्रा 5.30
बैंक ऑफ बड़ौदा 5.10
इंडियन ओवरसीज 5.45

5 साल की FD पर ब्याज

बैंक ब्याज दर (% में)
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 5.15
SBI 5.40
HDFC 5.25
यूको बैंक 5.10
कोटक महिंद्रा 5.30
बैंक ऑफ बड़ौदा 5.25
इंडियन ओवरसीज 5.45
खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *