साहिबजादा सेवा सोसाइटी द्वारा सालाना गुरमत समागम आरंभ, पहले दिन ही संगत से पंडाल भरे।

0
234

यमुनानगर शहर के सरणी चौक के पास हर साल श्री गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादाओं की शहादत को समर्पित साहिबजादा सेवा समिति की तरफ से वार्षिक कीर्तन समागम किया जाता है, जिसमें पंथ के प्रसिद्ध गुरबाणी गायन करने वाले रागी जत्थे पहुंच कर संगत को गुरबाणी शब्दों से निहाल करते है।

गुरबाणी का गायन करते रागी जत्था।

आज प्रथम दिवस था और दिन में सुंदर भव्य नगर कीर्तन निकाला गया उसके उपरांत शाम को कीर्तन समागम का आगाज हुआ, पहले दिन ही संगत का इतना जन सैलाब उमड़ा की पंडाल में पांव रखने की जगह भी नहीं बची

पंडाल में बैठी साध संगत

रात 10:00 बजे कीर्तन का समापन हुआ और उसके पश्चात गुरु का अटूट लंगर संगत ने ग्रहण किया। यह महान कीर्तन 21 नवंबर से आरंभ होकर 29 दिसंबर तक प्रति दिन शाम को 7:00 बजे शुरू होगा। आप भी इस गुरबाणी कीर्तन का हिस्सा बने और गुरबाणी शब्द श्रवण करने के लिए आज ही पहुंचे।

निवेदक-साहिबजादा सेवा समिति
गुरमेहर सिंह (सदस्य)

गुरबाणी श्रवण करती संगत