व्यासपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 50 महिलाओं का भव्य सम्मान समारोह

0
3

व्यासपुर, 8 मार्च 2026:
व्यासपुर स्थित न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली लगभग 50 महिलाओं को सम्मानित किया गया।


सम्मानित महिलाओं में प्रमुख रूप से रूबी राठौर, अंकुर, रुपिंदर कौर, निशा दहिया, रितु, मेहक, सुनीता रानी, नीरा देवी, स्वीटी चौधरी, सुमन बाला, वंदना गोयल, हरजीत कौर, सुषमा, कोमल देवी, अनुराधा रानी, मोनिका, डिंपल शर्मा, ममता देवी, गीता, बेबी रानी, उषा देवी, अनीता, रीना, मनजीत राणा, बीना रानी, सीमा, प्रियंका राणा, नगमा, बेबी, सुषमा देवी, सुनैना, उर्मिला, गीता और पलक सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं।


इस अवसर पर विभिन्न गांवों से आए सरपंच जर्नैल सिंह, कुलवंत सिंह, विकास, सुरजीत कुमार, गीता रानी, गुरप्रीत सिंह, नरेंद्र पाल, श्यो राम, राजकुमारी, अमरदीप सिंह, प्रदीप और सुनीता देवी ने उपस्थित होकर महिलाओं को सम्मानित किया तथा उनके समाज सेवा कार्यों की सराहना की।


विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका कश्यप ने कहा कि महिलाएं समाज की शक्ति और प्रेरणा का स्रोत हैं। उनका सम्मान और सशक्तिकरण हम सभी की जिम्मेदारी है। इस आयोजन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का सकारात्मक संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, अभिभावकों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। पूरा समारोह उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ।