यमुनानगर में सफाई कर्मचारियों का हंगामा | सड़क पर डाला कूड़ा, लगा लंबा जाम

0
2

यमुनानगर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अब तेज होती जा रही है। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने वीरवार को वर्कशॉप रोड पर सड़क पर कूड़ा डालकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक सड़क जाम रही, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सड़क पर कचरा डाल कर किया प्रदर्शन
सड़क पर पड़ा कचरा


प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। कई लोग घंटों जाम में फंसे रहे, जबकि कुछ लोगों को दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ा। हालात संभालने के लिए पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा।

सफाई कर्मचारी नारेबाजी करते हुए


दोपहर के समय बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी वर्कशॉप रोड पर जमा हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना था कि सरकार उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रही है और बातचीत तक नहीं कर रही।
प्रदर्शन के दौरान किसान यूनियन और रोडवेज यूनियन के सदस्य भी सफाई कर्मचारियों के समर्थन में पहुंचे। यूनियन नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों की मांगें लंबे समय से लंबित हैं और सरकार को जल्द समाधान करना चाहिए।

जाम में फंसे वाहन
सड़क पर कचरा डाल कचरा ट्रॉली खड़ी कर किया रोड जाम


इस बीच सफाई कर्मचारियों और ठेकेदार के बीच बहस भी हो गई। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि आंदोलन को बदनाम करने के लिए सड़कों के किनारे कूड़े के ढेर लगवाए जा रहे हैं। देखते ही देखते दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।


मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुलवाया गया और यातायात धीरे-धीरे सामान्य हुआ।
सर्व कर्मचारी संघ के नेता महिपाल सोडे ने कहा कि सफाई कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी बात नहीं सुन रही। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा।

मौके पर तैनात भारी पुलिस बल