यमुनानगर में ऑपरेशन मैदान-2.0 की बड़ी कार्रवाई, 1800 प्रतिबंधित नशीली गोलियों सहित सप्लायर गिरफ्तार

0
3

यमुनानगर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन मैदान-2.0” के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक सप्लायर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1800 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की हैं।

CIA 1 के हिरासत में बैठा आरोपी

उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) यमुनानगर रजत गुलिया (एचपीएस) ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के पुलिस महानिदेशक के निर्देशों पर पूरे प्रदेश में नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक यमुनानगर कमलदीप गोयल (आईपीएस) द्वारा जिले की सभी अपराध शाखाओं, थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

डीएसपी रजत गोलियां जानकारी देते हुए

इसी क्रम में अपराध शाखा-1 यमुनानगर के प्रभारी एसआई राज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। टीम में एसआई कपिल, एएसआई सुखदेव, एएसआई मनीष, मुख्य सिपाही अमरजीत सिंह, मुख्य सिपाही मुकेश कुमार और मुख्य सिपाही संजीव कुमार शामिल थे।

आरोपी के पास की तस्वीर

पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नगली घाट गांव सधालां, थाना जठलाना क्षेत्र में नाकाबंदी की। इस दौरान अजमल पुत्र हमीद निवासी जठलाना, जिला यमुनानगर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 1800 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद हुईं।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने नशीली गोलियों की सप्लाई से जुड़े अपराध को स्वीकार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।
डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि पुलिस इस मामले में गहन जांच कर रही है और नशीली दवाओं के इस रैकेट में शामिल अन्य अपराधियों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यमुनानगर पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है और भविष्य में भी ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और समाज को सुरक्षित बनाने के लिए नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। ऑपरेशन मैदान-2.0 के तहत आने वाले दिनों में भी जिले भर में विशेष अभियान जारी रहेंगे।

मामले से जुड़ी अन्य तस्वीरें