The kashmir files और RRR जैसी फिल्मों के चलते निवेशक मालामाल! इन शेयरों की बढ़ गई खरीदारी

0
133

Stock market: भारतीय मूवी थियेटर चेन आईनॉक्स लीजर (INOX Leisure) के शेयरों में पिछले कारोबारी सत्र में जबरदस्त तेजी देखी गई। शुक्रवार के कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 10% तक उछल गए थे। वहीं, पीवीआर लिमिटेड (PVR) के शेयरों में भी 3% तक की गजब तेजी देखी गई थी। शुक्रवार को INOX Leisure के शेयर 6.17 पर्सेंट की तेजी के साथ 470 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए, वहीं पीवीआर के शेयर 2 पर्सेंट की तेजी के साथ बंद हुए थे।

शुक्रवार को एसएस राजामौली की बड़े बजट की फिल्म आरआरआर (RRR) को सिनेमाघरों में रिलीज की गई। RRR के रिलीज होने और द कश्मीर फाइल्स को शानदार रिस्पाॅन्स मिलने की वजह से मल्टीप्लेक्स चेन के शेयरों उछाल देखा जा रहा है। 25 मार्च को पीवीआर लिमिटेड और आईनॉक्स लीजर लिमिटेड दोनों के शेयर 25 महीने के हाई लेवल पर पहुंच गए थे।

सिनेमाघरों तक पहुंचने लगे दशर्क

बता दें कि अब जब काफी हद तक कोरोना महामारी से देश ऊबर चुका है। सरकारें नियमों में धीरे-धीरे छूट दे रही है, कोरोना संबंधी प्रतिबंधों को हटाया जा रहा है। इनके बीच लोग बाहर निकल रहे हैं। लगभग सभी माॅल, सिनेमाघर पूरी कैपासिटी के साथ ओपन हो गए हैं। ऐसे में लोग फिल्म देखने के लिए एक बार फिर सिनेमाघरों तक पहुंचने लगे हैं। मल्टीप्लेक्स की परिचालन दक्षता में सुधार हो रही है। इन सब पाॅजिटिव वजहों के चलते रेटिंग्स एजेंसी क्रिसिल ने Inox से लेकर पीवीआर कंपनी के रेटिंग आउटलुक को अपग्रेड किया है जिसके बाद मल्टीप्लेक्स ऑपरेटर स्टॉक्स को बढ़ावा मिला है।

2020 के बाद लौटी रौनक

Inox Leisure Ltd  के शेयर शुक्रवार को कारोबार के दौरान 479 रुपये पर पहुंच गए थे, जिसमें आखिरी बार उछाल 26 फरवरी 2020 को देखा गया था। जबकि PVR Limited के शेयर बढ़कर 1,839 रुपये हो गए।  यह आखिरी बार बीएसई पर 28 फरवरी, 2020 को हिट हुआ था।
शुक्रवार सुबह 11 बजे आईनॉक्स लीजर 6 फीसदी की तेजी के साथ 468 रुपये पर था। पिछले छह सत्रों में से पांच में शेयर में तेजी आई है और एक महीने में करीब 17 फीसदी की तेजी आई है। साल दर साल इसमें 34 फीसदी की तेजी आई है। पीवीआर 1,804 रुपये प्रति शेयर हो गया। 7 मार्च के बाद से यह शेयर करीब 22 फीसदी चढ़ा है और इस साल 41 फीसदी चढ़ चुका है।

सिनेमाघरों में एक के बाद एक बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। द कश्मीर फाइल्स, झुंड, बच्चन पांडे के बाद अब आरआरआर जैसी फिल्मों की रिलीज से निवेशकों में उत्साह बढ़ा है, जिससे कि मल्टीप्लेक्स शेयरों में खरीदारी बढ़ी है। बता दें कि कोरोनोवायरस के प्रकोप से यह इंडस्ड्री बुरी तरह प्रभावित हुई है।