एक झटके में 900 को निकालने वाली कंपनी अब 4000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी:Better.com

अमेरिकी कंपनी Better.com के सीईओ विशाल गर्ग ने करीब तीन महीने पहले अपने 900 कर्मचारियों की छंटनी कर दी थी। उन्होंने जूम कॉल के दौरान ही कर्मियों को नौकरी से निकालने का Better.com फरमान सुना दिया था। अब करीब तीन महीने बाद कंपनी इस सप्ताह चार हजार और कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। टेक क्रंच वेबसाइट ने इसकी पुष्टि की है। कंपनी अब करीब 50 फीसदी स्टाफ को नौकरी से निकाल रही है।

करीब एक महीने ब्रेक पर जाने के Better.com बाद विशाल गर्ग वापस लौटे हैं। हालांकि, उनकी वापसी से कई वरिष्ठ अधिकारियों के इस्तीफे शुरू हो गए, जो गर्ग की हरकतों से खुश नहीं थे। रिपोर्ट के मुताबिक गर्ग की वापसी के बाद कंपनी में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट के रूप में कार्यरत सारा पियर्स और सीनियर वाइस प्रेसीडेंट इमानुएल सांता-डोनाटो ने भी तुरंत कंपनी छोड़ दी। सारा पियर्स नौ सौ स्टाफ को नौकरी से हटाने के कारण Better.com गर्ग से नाराज थीं। उन्होंने कंपनी छोड़ते हुए बाकायदा लिंक्डइन पर इसका कारण बताया है।

गर्ग ने छंटनी के बाद एक मीटिंग के दौरान Better.com यह भी कहा था कि कंपनी ने जरूरत से ज्यादा लोगों को काम पर रखा है। इसके चलते पिछली तिमाही में 100 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ था। कर्मचारियों की छंटनी से बेहतर ‘बेटर 2.0’ होगा।

सार्वजनिक रूप से मांगी थी माफी

छंटनी के बाद Better.comगर्ग ने अपने शर्मनाक कृत्य के लिए माफी मांगी थी। हालांकि इसे लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सैकड़ों मीम्स बनाए गए। जूम मीटिंग के दौरान गर्ग ने कर्मचारियों से कहा था, ‘अगर आप इस वीडियो कॉल में शामिल हैं, तो आप उस दुर्भाग्यपूर्ण समूह का हिस्सा हैं, जिसे बर्खास्त किया जा रहा है। आपकी नौकरी तत्काल प्रभाव से खत्म कर दी गई है। 900 कर्मियों को निकालने का फैसला चुनौतीपूर्ण था।’ उन्होंने यह भी कहा था कि मेरे करियर में यह दूसरी बार है, जब मैं ऐसा कर रहा हूं।

मैं ऐसा नहीं करना चाहता था। Better.com पिछली बार जब लोगों को नौकरी से निकाला था तब मैं रोया था। इस साल मैं मजबूत होने की उम्मीद कर रहा हूं। एक कर्मचारी ने कॉल को रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर लीक कर दिया था। इसके बाद विशाल गर्ग की खूब आलोचना हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *