2021 में तीन IPO ने मचाया था धमाल, अब कंपनियों के शेयर का ये है हाल:Nureca Limited,

0
4
बीते साल कई कंपनियों के इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी आईपीओ लॉन्च हुए थे। इनमें से कुछ आईपीओ को जबरदस्त सफलता मिली थी। हिट आईपीओ की सूची में Nureca Limited, पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज और  MTAR टेक्नोलॉजीज शामिल हैं।

Nureca Limited:

 बीते साल इस आईपीओ ने धूम मचाई थी। आईपीओ में एक शेयर का प्राइस बैंड 396-400 रुपये सेट किया था। अब कंपनी का शेयर भाव 1345 रुपए के स्तर पर है। 8 अक्टूबर 2021 को कंपनी का शेयर भाव अपने ऑल टाम हाई 2,316.60 रुपए पर था। इस लिहाज से शेयर में गिरावट है। हालांकि, आईपीओ अलॉट जिन निवेशकों को हुआ, वो अब भी फायदे में हैं।

पारस डिफेंस एंड स्पेस:

बीते साल इस कंपनी का आईपीओ लॉन्च हुआ तो इश्यू प्राइस 165-175 रुपए था। डिफेंस सेक्टर के इस शेयर की कीमत 642.20 रुपए के स्तर पर है। अब तक का उच्तम स्तर 1,272.05 रुपए है। इस लिहाज से शेयर में गिरावट है लेकिन इश्यू प्राइस के मुकाबले काफी ज्यादा है।

MTAR टेक्नोलॉजीज:

 मार्च 2021 में कंपनी का आईपीओ लॉन्च हुआ था। इसका प्रति शेयर इश्यू प्राइस 575 रुपये तय किया गया था। शेयर का भाव 2,555.65 रुपए के उच्चतम स्तर पर है। वर्तमान में शेयर का स्तर 2031.75 रुपए है। इश्यू प्राइस से ये शेयर काफी आगे है। हालांकि, उच्चतम स्तर से अब भी नीचे है।