Russia Ukraine War: खारकीव के पास रूस की एयरस्ट्राइक में 21 लोगों की मौत, मॉस्को ने ठुकराया अंतरराष्ट्रीय अदालत का आदेश खारकीव के पास रूस की एयरस्ट्राइक में 21 लोगों की मौत, मॉस्को ने ठुकराया अंतरराष्ट्रीय अदालत का आदेश

0
102

Russia Ukraine Crisis: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के 23 दिन बाद भी रूस का आक्रमक रवैया जारी है. रूसी सैनिकों ने गुरुवार को खारकीव के पास एयरस्ट्राइक की. इसमें 21 लोगों के मारे जाने की खबर है.

Russia Ukraine Conflict: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध 23वें दिन भी जारी है. दोनों देशों के बीच युद्ध रोकने को लेकर बातचीत अभी रंग लाती नहीं दिख रही है. इस बीच रूस का आक्रमक रवैया जारी है. उसने 23वें दिन भी यूक्रेन के कई शहरों पर बमबारी की. रूसी सैनिकों ने खारकीव के पास एयरस्ट्राइक भी की. एयर स्ट्राइक में 21 लोगों के मारे जाने की खबर है. वहीं, रूस ने युद्ध रोकने के इंटरनेशनल कोर्ट के आदेश को भी ठुकरा दिया है.

कई लोग मलबे में दब गए

रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने मारियूपोल शहर के पास एक थियेटर पर एयरस्ट्राइक की. यहां एक थियेटर पर बम गिराया गया. इस थियेटर में करीब 1000 लोगों ने शरन ले रखी थी. बमबारी के बाद मलबा गिरने से बड़ी संख्या में लोग उसमें दब गए. इस हमले में 21 लोगों के मारे जाने और कई के घायल होने की खबर है.

रूस ने हमला रोकने से किया इनकार

दूसरे शहरों में भी हुई बमबारी

रूसी सैनिकों ने 22वें दिन भी यूक्रेन के कई शहरों में बमबारी की. यूक्रेन की राजधानी कीव में भी कई इमारतों पर बम दागे गए, जिससे वे नष्ट हुए. रूस के इन हमलों में कई आम लोगों के भी मारे जाने की सूचना है.