होली पर कई जगह झगड़े, 38 घायल:कहीं रंजिश तो कहीं नशा विवाद का कारण; एक को चाकु से किया घायल, गुलाल की बजाय खून बहा

करनाल में होली के त्योहार पर प्यार-प्रेम की बजाय रंजिश देखने को मिली। करीब 15 जगहों पर झगड़े हुए हैं। झगड़ों में घायल हुए 38 के करीब लोग अस्पताल में मेडिकल करवाने पहुंचे। 10 से ज्यादा तो ऐसे हैं जिनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
ऐसे लोगों को ट्रामा सेंटर से रेफर किया गया। खास बात ये है कि लगभग ने शराब पी रखी थी। एक स्थान पर तो चाकू तक चले। चारों ओर बने ऐसे हालात से होली के रंग-गुलाल की बजाय झगड़े में घायलों का खून बहता हुआ नजर आया।
गंभीर घायलों को किया रेफर
ट्रामा सेंटर के डॉ. आशीष ने बताया कि फिलहाल 30 से ज्यादा मरीज आ चुके हैं। लगभग ने शराब पी रखी है। होली के त्योहार पर झगड़कर आ रहे हैं। आपस में ही झगड़ा कर रहे हैं। किसी के सिर तो किसी की कमर पर निशान है। एक को चाकू भी लगा हुआ था। उसे कल्पना चावला में रेफर कर दिया है।
दुकान में घुसकर मारे चाकू
उत्तम नगर की गली नंबर 5 में झगड़ा हुआ। वहां पर होली खेलते समय विवाद हो गया। एक व्यक्ति को चाकू से दो वार किए, इसकी हालत गंभीर है। परिजनों ने बताया कि बिहार के रहने वाले कुछ युवक शराब पीकर आए। दुकान पर बैठे उनके सदस्य के साथ झगड़ा कर लिया। जब उनको झगड़ा करने से रोका तो इस दौरान मेरे को चाकू से हमला कर दिया। काफी बचाव करने के बाद भी पेट में 2 जगह पर चाकू लगे।
नशे झगड़ा तो की मारपीट
घायल ने बताया कि वो होली के त्योहार पर घर के बाहर बैठे हुए थे। इस दौरान कुछ युवक होली खेलते हुए आए और उसने आते ही छाती में हाथ मारा। वो शराब के नशे में थे। ऐसा करने पर उनका विरोध किया और उनकी पिटाई भी की। दोनों को चोटें आईं। पर पहले शुरूआत उनकी तरफ से की गई थी।
रंजिश में हमलाकर मारी चोट
सुनील ने बताया कि मेरे साथ पहले की रंजिश के चलते हुए चोट मारी है। होली के बहाने रंजिश निकाली है। पूरा परिवार एक साथ आया और हमारी पिटाई कर दी। मेरे साथ में मेरे भाई को भी मारा। काफी चोटें लगी हैं। उनकी तैयार का हमें पता होता तो वो भी तैयारी में रहते।
घर से बुलाकर पीटा
सेक्टर 32 निवासी महिला ने बताया कि उसका पति बिहार गया हुआ है। दोनों बेटे घर पर ही थे। कुछ युवक एक को घर से उठा कर ले गए। काफी लोग थे। बाहर जाकर झगड़ा करते हुए उसका सिर फोड़ दिया। मुंह पर भी चोटें हैं। हमारे एक बच्चे की पिटाई की हुई है। मारने की धमकी दे रहे हैं। मारने वाले 20 से 25 व्यक्ति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *