सात साल के बच्चे की हत्या का मामला:अवैध संबंधों की तरह मासूम की हत्या का राज दबाने की तैयारी थी, पुलिस को सूचना मिली सूचना से खुला राज

कन्हैया के पिता धर्मवीर ने बताया कि मंगलवार को वह काम पर था। उसके पास सूचना आई कि जल्दी घर आ जाए। वह घर गया। तब घर पर गांव का आरएमपी डॉक्टर बेटे को चेक करने आया हुआ था। उसने कह दिया था कि उनके बेटे की मौत हो चुकी है। बेटे को किसने और क्यों मारा, उसे नहीं पता था।

वह यह नहीं कह सकता कि उसकी पत्नी ने ही बेटे को मारा। क्योंकि घर पर कोई नहीं था। उसका कहना है कि परिवार ने पुलिस को भी कोई सूचना नहीं दी थी, लेकिन गांव से किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। तब पुलिस उसके घर पहुंची। बच्चे और उसकी मां को अस्पताल लेकर आई थी। धर्मवीर ने इस दौरान कहा कि वह बच्चे का पोस्टमार्टम नहीं करना चाहता। वह जल्द से जल्द उसका संस्कार करना चाहता है।

मां के अवैध संबंधों का राज खोल चुका था कन्हैया

सामने आया है कि कन्हैया समझदार हो चुका था। उसे पता था कि उसकी मां के किसी और से अवैध संबंध हैं। मां पंचकूला में जब कन्हैया को दवाई दिलाने गई थी तो वहां मां का प्रेमी आया था और उन्होंने आपत्तिजनक हरकत की थी। यह बात उसने अपने घर पर आकर बताई थी। यहीं से बबली के अवैध संबंधों का राज खुला था।

वहीं अब बबली का प्रेमी मंगलवार को भी घर पर आया था। तब भी कन्हैया से उसे देखा था। उसने इसकी शिकायत अपनी चाची पर की थी। ये ही उसकी हत्या की वजह बना। जब बच्चे की मौत का पता गांव में चला तो बबली रोने लगी। वह गांव और परिवार के लोगों को दिखा रही थी कि बच्चे की मौत छत से गिरने से हुई है, लेकिन बच्चे के गले पर निशान बता रहे थे कि उसकी हत्या की गई।

पुलिस के आने के बाद वह बेहोशी का नाटक करने लगी। पुलिस उसे अपनी जिप्सी में ही बैठाकर सिविल अस्पताल पहुंची थी। यहां डॉक्टर को चेक कराया तो पता चला कि वह ठीक है। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था।

इस शिकायत पर केस दर्ज हुआ

गांव जयधरी निवासी कर्णबीर ने पुलिस को शिकायत दी है कि बड़े भाई धर्मबीर की शादी 14 साल पहले बबली से हुई थी। उनके पास दो बच्चे हुए थे। धर्मबीर मेहनत करने सुबह ही घर से चला जाता था और रात को आता था। बबली का चाल-चलन ठीक नहीं था। कई बार उसे समझाया था। दो मार्च को छोटे बेटे कन्हैया को लेकर दवाई दिलाने पंचकूला गई थी।

कन्हैया ने वापस आकर बताया था कि मम्मी को पंचकूला में एक लड़का मिला था। उसने मम्मी के साथ गलत हरकत की। यह बात घर बताने पर बबली ने कन्हैया से मारपीट की थी। 29 मार्च को धर्मबीर काम पर था। शाम को पता चला कि कन्हैया को उसकी मां ने जहरीला पदार्थ दे दिया। यह बात कन्हैया ने खुद उनके घर पर आकर बताई।

यह बताकर कन्हैया अपने घर चला गया था। बाद में पता चला बबली ने अपने बेटे कन्हैया को गला घोंट कर मार दिया है। उन्हें शक है कि मंगलवार को भी बबली के पास कोई व्यक्ति मिलने के लिए आया होगा। कन्हैया ने दोनों को देख लिया होगा। इसी वजह से कन्हैया को मारा गया। पुलिस ने बबली और उसके प्रेमी पर केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *