YAMUNANAGAR:अवैध संबंधों में बाधक बन रहा था मासूम, प्रेमी के कहने पर मां ने मार डाला

छछरौली थाना क्षेत्र के गांव जयधरी में आठ वर्षीय कन्हैया की गला दबाकर हत्या करने की आरोपित मां बबली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बबली ने बताया कि कन्हैया उसके अवैध संबंधों में बाधक बन रहा था। उसे मिर्गी के दौरे पड़ते थे। बीमार होने की वजह से वह हर समय उसके साथ ही रहता था। जब वह पंचकूला में प्रेमी से मिलने गई। उस समय भी कन्हैया साथ था। वहां पर प्रेमी से मिलने की बात उसके देवर कर्णवीर को पता लग गई थी। जिस वजह से घर में उसके साथ झगड़ा हो रहा था।

छछरौली थाना क्षेत्र के गांव जयधरी में आठ वर्षीय कन्हैया की गला दबाकर हत्या करने की आरोपित मां बबली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बबली ने बताया कि कन्हैया उसके अवैध संबंधों में बाधक बन रहा था। उसे मिर्गी के दौरे पड़ते थे। बीमार होने की वजह से वह हर समय उसके साथ ही रहता था। जब वह पंचकूला में प्रेमी से मिलने गई। उस समय भी कन्हैया साथ था। वहां पर प्रेमी से मिलने की बात उसके देवर कर्णवीर को पता लग गई थी। जिस वजह से घर में उसके साथ झगड़ा हो रहा था। कन्हैया ने भी परिवार के लोगों को इस बारे में बता दिया था कि वह पंचकूला में किसी अन्य युवक से मिली थी। इसकी वजह से वह अब प्रेमी से नहीं मिल पा रही थी। 29 मार्च को भी बबली के पास उसके प्रेमी की काल आई थी। जिसमें प्रेमी ने उसे कन्हैया की हत्या करने के लिए कह दिया था। वह अपने प्रेमी के प्यार में पूरी तरह से फंसी हुई थी। जिस पर उसने बात मानी और कन्हैया को मार डाला। छछरौली थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि बबली को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसके प्रेमी की भी तलाश की जा रही है। सात मार्च को बबली अपने प्रेमी से मिलने के लिए पंचकूला में गई थी। उस समय कन्हैया भी साथ था। कन्हैया शुरू से ही मां के साथ रहता था। वह हर समय उसके साथ ही चिपका रहता था। जिस वजह से बबली अकेले कही बाहर भी नहीं जा पाती थी। पंचकूला में जब वह प्रेमी से मिले, तो उसके भांजे ने देख लिया और उसकी व प्रेमी की फोटो कर कर्णवीर को वाट्सएप पर भेज दी थी। जब वह वापस लौटी, तो इस बात को लेकर घर में खूब झगड़ा हुआ। कन्हैया से भी पूछा, तो उसने भी बता दिया था कि मां वहां पर किसी युवक से मिली थी। आपत्तिजनक स्थिति के बारे में भी उसने बता दिया था। जिसके बाद से ही बबली कन्हैया पर गुस्सा करने लगी थी। यह दी गई थी पुलिस को शिकायत :

पुलिस को दी शिकायत में कर्णवीर ने बताया कि उसकी भाभी बबली का चाल चलन ठीक नहीं था। कई बार भाभी को इस बारे में समझाया भी था, लेकिन वह हरकतों से बाज नहीं आई थी। वह बाहर जाकर अलग-अलग लोगों से मिलती थी। कुछ दिन पहले भी वह कन्हैया को लेकर पंचकूला में दवाई दिलाने के बहाने गई थी। वहां पर वह अपने किसी प्रेमी से मिली थी। वहां से वापस आने के बाद कन्हैया ने इस बारे में घर पर बता दिया। जिस पर धर्मवीर ने भी भाभी को समझाया और इस तरह की हरकत न करने की हिदायत दी। घर पर बताने की वजह से ही बबली बेटे कन्हैया पर गुस्सा करती थी। कई बार उसके साथ मारपीट कर चुकी थी। इस वजह से उसने कन्हैया की गला दबाकर हत्या कर दी। कन्हैया की हत्या करने के बाद वह बेहोश होने का भी नाटक करने लगी। जिस वजह से उसे भी अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा था। बाद में पता लगा कि वह नाटक कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *