
यमुनानगर में शनिवार रात करीब 11 तीन बदमाश सिविल अस्पताल के पास वरयाम सिंह अस्पताल के बाहर बाइक पर सवार होकर पहुंचे जिसमे से दो बदमाश मुंह पर कपड़ा बांध कर अस्पताल के रिसेप्शन पर जाकर 13 से 14 राउंड फायरिंग कर दिए। फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोलियां हॉस्पिटल की दीवारों और सोफों में जाकर लगी। सारी घटना हॉस्पिटल में लगे कैमरा में कैद हो गई।
सिटी मॉल के बाहर फायरिंग: वरयाम सिंह अस्पताल के बाद तीनों बदमाशों ने सिटी मॉल के बाहर तीन से चार फायर किए और भाग गए। गोली सिटी मॉल के शीशे में जा लगी। जानकारी मिली कि हमलावर यहां कुख्यात गैंगस्टर काला राणा और इनामी बदमाश शुभम पंडित के नाम की पर्ची फेंककर गए थे।
पुलिस का बड़ा एक्शन:- घटना की जानकारी मिलते ही पूरे जिले भर की पुलिस एक्टिव हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने जांच और मिली वीडियो के आधार पर पता लगाया कि दोनों जगह फायरिंग करने वाला एक ही गिरोह था। तभी CIA-1, CIA-2 समेत पुलिस की टीमों ने इलाके की घेराबंदी कर दी।

पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़:- वारदात के लगभग 4 घंटे बाद ही रविवार सुबह 5 बजे के करीब CIA-1 और CIA-2 की टीम जब गश्त लगाती हुई रटौली से अंसल टाउन गांव सुढ़ैल की तरफ गए तीनों बदमाशों से उनकी मुठभेड़ हो गई। दो बदमाशों ने पुलिस की टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। लेकिन जवाबी फायरिंग में पुलिस ने दो बदमाशों की टांग में गोली मार कर ढेर किया। और तीसरा भागने के चक्कर में मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गया। और तीनों को पुलिस ने दबोच लिया।



आरोपियों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इनमें से दो नाबालिग सागर व नितिन तरावड़ी के रहने वाले हैं तथा एक आरोपी गुरलाल सिंह कुरुक्षेत्र का रहने वाला है। जब तीनों युवकों को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस और बदमाशों के बीच करीब 25 से 30 राउंड फायरिंग हुई। तलाशी के दौरान आरोपियों से एक विदेशी तथा एक देसी पिस्टल बरामद हुआ।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह पूरी वारदात फिरौती के इरादे से और शहर में डर का माहौल बनाने के लिए की गई थी।
मौके पर पहुंचे यमुनानगर SP कमलदीप गोयल:- घटना के बाद मौके पर पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल पहुंचे। ओर उसके बाद बदमाशो के पास सिविल हॉस्पिटल यमुनानगर पहुंचे। हॉस्पिटल में पहुंचकर पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को जानकारी दी और आजकल के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि कुछ पैसों के लालच में आकर गैंगस्टरो के बहकावे में न आए। विदेश बैठे अपराधी हमारे युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहे है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हमारे शहर की कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों और शहर में दहशत फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




