यमुनानगर के अलीशेरपुर माजरा में मवेशियों के बाड़े में आग, एक कटड़ी की मौत

0
2

यमुनानगर। जिले के अलीशेरपुर माजरा गांव से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां मवेशियों के बाड़े में अचानक आग लग गई, जिससे भारी नुकसान हो गया।

जिस जगह आग लगी।


जानकारी के अनुसार रात के समय परिवार ने अपने मवेशियों को बाड़े के अंदर बांधा हुआ था। इसी दौरान अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरे बाड़े को अपनी चपेट में ले लिया। नीचे रखे गोबर के उपले और छप्पर भी आग की चपेट में आ गए।


घटना में लगभग 12 से 13 भैंसें और अन्य मवेशी प्रभावित हुए। इनमें से एक छोटी कटड़ी (बछिया) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य मवेशियों की त्वचा झुलस गई है।
पीड़ित परिवार के अनुसार इस हादसे में उन्हें करीब 8 से 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। परिवार की आजीविका का मुख्य साधन पशुपालन ही है।

जली हुई भैंस की तस्वीर।


फिलहाल आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।