यमुनानगर में ट्यूशन से वापिस लौट रही थी 9वीं कक्षा की छात्रा। तीन युवकों ने किया पीछा। धक्का देकर बचाई जान।

0
34
घटनास्थल की तस्वीर

यमुनानगर में 16 फ़रवरी दोपहर 2 बजे जम्मू कॉलोनी की रहने वाली नाबालिक लड़की अपनी दोस्तों ट्यूशन पढ़ने गई थी। ट्यूशन से वापिस लौटते समय तीन युवक लड़कियों का पीछा करते है। यमुनानगर कैम्प मार्किट वाले इलाके में जब खाली सड़क आई। तो युवकों ने आगे पीछे देखा कोई आ तो नहीं रहा। ओर मोटरसाइकिल से उतर कर मुंह पर कपड़ा बांध कर लड़कियों की तरफ बढ़ने लगे। लड़कियां उनको आता देख भाग गई। लेकिन उनमें से एक लड़की का भागते हुए पांव मुड़ा ओर गिर गई। बताया जा रहा है कि एक युवक ने जेब में हाथ डालकर रुमाल निकाला और लड़की को हाथ पकड़ा और उठाया तो लड़की ने सूझ बूझ से उसको धक्का दिया और भाग कर एक दुकान में छिप गई। तभी तीनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार हो कर भाग गए। आस पास से लोग आ गए भीड़ इकट्ठा हो गई। ओर पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ।

घटना की सूचना पाकर तुरंत मौके पर डायल 112 ओर गांधी नगर थाना SHO राजपाल पहुंचे। SHO राजपाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हमने लड़की से जानकारी ली। आस पास पूछताछ करने के बाद अब हम सीसीटीवी कैमरा चेक करेंगे। और कार्रवाई करेंगे।

SHO राजपाल जानकारी देते हुए।

खबर को वीडियो के माध्यम से देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇👇👇👇