किसान की खुशहाली पर भाजपा का ध्यान है केन्द्रित:- राज सिंह गोदारा 

इन्द्री, 5 अगस्त (NIRMAL SANDHU )भाजपा के वरिष्ठ नेता राज सिंह गोदारा ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य हर वर्ग के हित एवं किसानों की खुशहाली एवं समृद्धि पर केन्द्रित हैं।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों का 133 करोड़ 55 लाख 48 हजार रुपये का कर्ज माफ कर किसानों को एक बहुत बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का ऐसा प्रथम राज्य है, जहां पर किसानों की सबसे अधिक फसलें एमएसपी पर खरीद की जाएगी।
भाजपा के वरिष्ठ नेता राज सिंह गोदारा ने कहा की हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में तेज गति से विकाश कार्य किये जा रहे है। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो सबको साथ लेकर चलती है।  इस बार प्रदेश मे  विपक्षीयों की जमानत जब्त होगी हरियाणा की जनता इस बार चुनाव में हिसाब मांगने वालों का हिसाब करेगी।  देश के लोगों के हित में असंख्य विकासात्मक योजनाएं चलाई है और इन सभी योजनाओं का लाभ समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने ने कहा कि पूरे देश में हरियाणा में वृद्धावस्था पेंशन सबसे ज्यादा दी जा रही है, आयुष्मान भारत कार्ड योजना व चिरायु कार्ड योजना से हरियाणा के लोगों को इलाज की बेहतर सुविधाएं और बीमा दिया है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि हमें आपसी मनमुटाव एवं राजनीति से हटकर लोगों की भलाई व जनहित में होने वाले कार्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व प्रदेशाध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी 90 की 90 विधानसभा की सीटें जीतकर तीसरी बार हरियाणा में अपनी सरकार बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *