हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का आज जनता दरबार लगेगा। वे अंबाला कैंट के PWD रेस्ट हाउस में दोपहर 12 बजे से प्रदेशभर के लोगों की फरियादें सुनेंगे। लोगों की समस्याओं का निवारण करने के लिए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश देंगे।
बता दें कि अंबाला में गृह मंत्री अनिल विज का बुधवार व शनिवार को जनता दरबार लगता है। वे बुधवार को अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र और शनिवार को प्रदेशभर के लोगों की समस्याएं सुनते हैं। पिछले सप्ताह लगे जनता दरबार में पुलिस और बिजली निगम के अधिकारियों पर गाज गिरी। उन्होंने कई पुलिस अधिकारियों की जमकर फटकार भी लगाई है।