इंस्टाग्राम की वीडियो बनाने के चक्कर में नहाते हुए गहराई में पहुंचा युवक, डूबा

0
6

 यमुनानगर :

पश्चिमी यमुना नहर में एक और युवक नहाते समय डूब गया। उसकी पहचान बूड़िया निवासी 18 वर्षीय चेतन के रूप में हुई है। नहर में नहाते हुए वह दोस्त सागर व नीरज से अपनी वीडियो बनवाने के लिए कहने लगा, ताकि इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर डाल सके। जैसे ही सागर उसके फोन लाक खोलने लगा। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया। जहां वह डूब गया। गोताखोर राजीव अपनी टीम के साथ पहुंचे और उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं लग सका। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

19 लीटर घर की निकली शराब के साथ गिरफ्तार, शातिर आदमी ट्यूब में भरकर ला रहा था शराब

बूड़िया निवासी चेतन फैक्ट्री में मजदूरी करता है। सोमवार की दोपहर को वह छुट्टी के बाद दोस्तों के साथ नहर पर नहाने के लिए पहुंच गया। वह सहारनपुर पुल के पास यमुना नहर में नहाने लगे। तभी वह डूब गया। हमीदा चौकी इंचार्ज शमशेर सिंह ने बताया कि चेतन नहर में नहा रहा था। इस दौरान उसने दोस्तों को वीडियो बनाने के लिए कहा। वीडियो बनाने के चक्कर में वह नहर में गहरे पानी में चला गया। जहां पर वह डूब गया। उसके दोस्तों ने शोर मचाया, तो आसपास के लोग एकत्र हुए और गोताखोरों को बुलाया गया।

दो दिनों बाद मिली………. मांड खेड़ी गांव का युवक दोस्तों के साथ नहर पर नहाने आया था

युवक का एक छोटा भाई व बहन है। परिवार के लोग भी वहां पर पहुंच गए। शाम तक उसकी तलाश की जाती रही, लेकिन कोई पता नहीं लग सका। संवाद सहयोगी, रादौर : गांव कांजनू के पास पश्चिमी यमुना नहर में मानसिक रूप से परेशान 40 वर्षीय महिला ने छलांग लगा दी। उसके पति को पता लगा, तो वह भी उसे बचाने के लिए नहर में कूदा, लेकिन महिला डूब गई। बाद में गोताखोरों को बुलाया गया। रादौर पुल के पास से महिला का शव मिला।

गांव कांजनू निवासी बबली सोमवार को पति रोशनदीन के साथ पशुओं को चारा डालने के लिए पश्चिमी यमुना नहर के पास स्थित पशु बाड़े में गई थी। रोशनदीन पशुओं को चारा डाल रहा था। इस दौरान उसकी पत्नी नहर के पास घूमने के लिए निकल गई। जिसके थोड़ी देर बाद ही रोशनदीन भी उसके पीछे चला गया, तभी महिला पश्चिमी यमुना नहर में कूद गई। उसे नहर में कूदता देख पति भी नहर में कूद गया, लेकिन काफी तलाश के बाद भी महिला का कोई पता नहीं चल सका। बाद में सूचना पाकर गोताखोरों की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन वह भी खाली हाथ लौट गई। इस दौरान ग्रामीण महिला की नहर में तलाश कर रहे थे। तभी उन्हें रादौर पुल के पास महिला का शव मिला।