अनाज मंडी में बिकने आई किसानों की धान पानी में बह गई। बरसात में भीग जाने से इसके खराब होने की आशंका बनी हुई है। मंडी में चारों तरफ धान की बोरियां पड़ी हैं।
मंडी में धान लेकर आए किसान हरजीत सिंह, चंद्रपाल, अश्वनी कुमार, रोहताश व अन्य का कहना है कि अलसुबह आई बरसात में उनकी फसल भीग गई।
मंडी प्रशासन की ओर से किसानों की फसल को बरसात से बचाने के लिए कोई प्रबंध नहीं किया गया है। अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान बरखा राम का कहना है कि आढ़ती अरसे से मंडी से पानी निकासी की व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।
पानी निकासी न होने से बरसाती पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। फड़ों पर रखे धान के कट्टे भी भीग गए। जिससे धान के खराब होने का खतरा बना हुआ है।