जिला बाल कल्याण समिति की टीम पहुंती अस्पताल:16 साल की रेप पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म

16 साल की रेप पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया। जगाधरी सिविल अस्पताल में 29 मार्च को उसकी डिलीवरी हुई। जच्चा और बच्चा स्वस्थ हैं। वहीं लड़के परिवार के लोग बच्चे को सरेंडर करना चाहते हैं। जिला बाल कल्याण समिति की टीम जगाधरी सरकारी अस्पताल में पहुंची। समिति टीम में सदस्य पवन कुमार बटार, अलका गर्ग, रेणु रानी और सहायक खुशबू भाटिया थे। समिति सदस्य पवन बटार ने बताया कि पुलिस थाना बिलासपुर के एक गांव की 16 साल की नाबालिग लड़की ने रेप हुआ था। अक्टूबर 2021 में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। रेप के बाद वह गर्भवती हो गई थी। अब उसने बच्चे को जन्म दिया। लड़के के परिवार ने बयान दिया है कि वे बच्चे का पालन पोषण करने में असमर्थ है इसलिए सरकार को सौंपना चाहते हैं जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अस्पताल डॉक्टर रितेश छाबड़ा ने बताया कि जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *