दिनदहाड़े हथियार के बल पर पेट्रोल पंप लूटने का प्रयास:सैल्समेन के हाथ में लगे छर्रे, आरोपी सहारनपुर का रहने वाला, आरोपी को पीटा

 

 

SEE VIDEO:

READ MORE:

YAMUNANGAR

शहर के व्यस्त एरिया मधु चौक के पास महेंद्रा पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े लूट का प्रयास किया गया। आरोपी ने देसी कट्टे से फायर भी किया। इस दौरान सेल्समैन बदमाश से भिड़ गया। कट्टा छीनने की कोशिश में फायर भी हुआ। इसके छर्रे सेल्समैन दया प्रकाश के हाथ में लगे। सेल्समैन के हिम्मत दिखाने पर और भी लोग मौके पर जमा हो गए। उन्होंने आरोपी को घेरकर पकड़ लिया। उसकी पिटाई की। इसके बाद उसे सिटी थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

 

आजादनगर निवासी दया प्रकाश ने बताया कि वह 25 साल से महेंद्रा पेट्रोल पंप पर सेल्समैन है। करीब चार बजे वह पेट्रोल पंप पर तेल डाल रहा था। तभी एक युवक मुंह पर कपड़ा लपेटे हुए आया और देसी कट्टा दिखाकर उससे रुपए का बैग छीनने लगा। उसे गोली मारने की धमकी दी, लेकिन उसने उसे बैग नहीं दिया। उसने बदमाश को पकड़ लिया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। सिटी थाना इंचार्ज कमलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान सहारनपुर के हरड़ा थाना के अंतगर्त आने वाले एक गांव के मोनू (28) रूप में हुई है।

आरोपी बोला-मां सीरियस है, पैसों की जरूरत थी पुलिस हिरासत में पंप पर लूट के आरोपी मोनू ने बताया कि उसकी मां बहुत सीरियस है और अस्पताल में भर्ती है। उसे रुपए की सख्त जरूरत है। इसलिए वह दिमागी संतुलन खो बैठा था। इसलिए उसने यह कदम उठाया। वहीं, पुलिस जांच कर रही है कि मोनू ने पहले तो कोई वारदात नहीं की है। इसके लिए हरड़ थाना पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *