यमुनानगर में गेहूं गोदामों पर CM फ्लाइंग की रेड:बर्खास्त कर्मचारी भी काम करते हुए मिला; गेहूं लोडिंग पर नहीं दे पाए जवाब

0
6

हरियाणा के यमुनानगर में सीएम फ्लाइंग और खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने गेहूं के गोदामों पर रेड की। इस बीच व्यक्ति को अवैध रूप से काम करते हुए पाया गया। उसके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। एक गोदाम से गेहूं को ट्रक में लोड किया जा रहा था, इसको लेकर रिकॉर्ड मांगा गया तो वहां मौजूद कर्मचारी कोई जवाब नहीं दे पाए। मामले में जांच की जा रही है।

सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा ने बताया कि यमुनानगर और जगाधरी में बुधवार को 2 जगह रेड की गई है। यमुनानगर खाद्य आपूर्ति विभाग में अधिकारी सुखचैन के पास कंप्यूटर ऑपरेटर सुधांशु काम करते हुए पाया गया। विभाग उसे 1 साल पहले ही बर्खास्त कर चुका है। बावजूद उसके वह सुखचैन के पास अनऑफिशियल काम कर रहा था। उसके खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं।

गेहूं के गोदाम में जांच करती खाद्य आपूर्ति अधिकारी सविता आर्य।
गेहूं के गोदाम में जांच करती खाद्य आपूर्ति अधिकारी सविता आर्य।

सीएम फ्लाइंग ने जगाधरी बस स्टैंड के नजदीक एफसीआई गोदाम पर रेड की। वहां ट्रकों में गेहूं की बोरियों को भरा जा रहा था। जब इस बारे में अधिकारियों से बात की तो वह मौके पर कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। खाद्य आपूर्ति विभाग छछरौली की अधिकारी सविता आर्य को सीएम फ्लाइंग ने मौके पर बुलाया।

ट्रक में गेहूं लोड किया जा रहा था, जिस बारे में संतोषजनक जवाब नहीं मिला है।
ट्रक में गेहूं लोड किया जा रहा था, जिस बारे में संतोषजनक जवाब नहीं मिला है।

गोदाम में गेहूं के स्टाक को चेक किया। वहां पर 57 हजार कट्‌टे गेहूं रिकॉर्ड पाया गया। वहीं दूसरी जगह पर दूसरा स्टॉक चेक करने पर अधिकारी व कर्मचारी कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। एक गोदाम काे तो सीएम फ्लाइंग द्वारा ताला तोड़कर उसे खुलवाया गया।

गोदाम में गेहूं के स्टॉक की जानकारी लेते हुए।
गोदाम में गेहूं के स्टॉक की जानकारी लेते हुए।

वहां पर गेहूं के कट्टों की चेकिंग की गई और स्टॉक का रिकॉर्ड मांगा गया। इसके बाद सीएम फ्लाइंग के कुछ अधिकारी छछरौली खाद्य आपूर्ति विभाग के गेहूं गोदाम पर स्टॉक चेक करने के लिए चले गए। जांचा जा रहा है कि कितना गेहूं जिला में खाद्य आपूर्ति विभाग के पास है, क्योंकि विभाग को पहले की गेहूं में खराब, मिलावट होने की सूचना मिल रही थी।