व्यक्ति की पत्नी तीज पर अपने मायके गई थी:व्यक्ति की मौत, तीन दिन तक शव घर में सड़ता रहा

मॉडल टाउन में 39 वर्षीय व्यक्ति का शव घर पर मिला। तीन दिन से शव घर पर पड़ा था। सूचना मिलते ही एएसआई निर्मल और हेड कांस्टेबल अनिल कंबोज मौके पर पहुंचे। शव से दुर्गंध आ रही थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। आदर्श नगर निवासी संत कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका 39 वर्षीय बेटा शत्रुघ्न सिंह मॉडल टाउन में रहता है।

वह विद्यार्थियों को ट्यूशन पढ़ाता था। उसकी पत्नी शनिवार को तीज के त्याेहार के लिए अपने घर हिमाचल गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। वह किडनी की बीमारी से पीड़ित था। 3 दिन से उसे बार-बार फोन करते रहे। उसने फोन नहीं उठाया तो उसके पिता ने आकर देखा कि उसका बेटा सोफे पर मृत पड़ा हुआ है। शव घर में ही पड़ा मिला। शत्रुघ्न विद्यार्थियों को अकाउंट पढ़ाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *