आखिर क्यों आंदोलनो को भड़काने का प्रयास कर रहे है हुड्डा :

:मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के मीडिया कोर्डिनेटर जगमोहन आनंद ने कहा कि कांग्रेस राज के भ्रष्टाचार को प्रदेश की जनता आज तक भूली नहीं है

Read More :

RTO ने दिया साइकिल वालों को तोहफा

 

  •  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड़्डा के शासनकाल में हुए घोटालों की पोल जनता के सामने खुल चुकी है। जनता अब कांग्रेस के बहकावे में आने वाली नहीं है।
  • मीडिया कोर्डिनेटर जगमोहन आनंद ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की प्रैस कॉन्फ्रेंस होने के बाद आज जारी अपने बयान में कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने जनता को पारदर्शी एवं भरष्टाचार मुक्त शासन दिया है।
  • आज मेरिट के आधार पर हर योग्य उम्मीदवार को नौकरी मिल रही है। आज पुरे प्रदेश में समान विकास हो रहा है, जिसे कांग्रेस पचा नहीं पर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की मनोहर सरकार आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ओर सहायको को सबसे अधिक मानदेय दे रही है। आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ओर सहायको का मानदेय भाजपा सरकार में अभी तक दोगुना किया जा चुका है।
  • जगमोहन आनंद ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा करनाल आकर बस आरोप लगाना जानते है जबकि उनके पास किसी भी आरोप का कोई आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से प्रदेश ही नहीं देश की जनता का मोह भंग हो चुका है।
  • कांग्रेस ओर कांग्रेसी नेता हमेशा से देश-प्रदेश में अराजकता का माहौल बनाने को तैयार रहते है ओर ऐसे आंदोलनों में जाकर उनको भड़काते है जबकि जनता इनके इरादों को भाप चुकी है।
  • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा झूठे आरोपों के दम पर अपना राजनीतिक जमीन बचाने का प्रयास कर रहे है लेकिन वह अपने नापाक मंसूबो में कामयाब नहीं होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *