ऑफिस से बाहर निकलते ही 2 नकाबपोशों ने एकता कपूर को दिखाई बंदूक

एकता कपूर टीवी से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए कंटेट बनाने में बिजी हैं। सोमवार की शाम को वह बालाजी ऑफिस से बाहर निकलीं और पपराजी के सामने पोज देने पहुंचीं लेकिन तभी कुछ ऐसा कुछ हुआ जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। वहा मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। वीडियो पर यूजर्स खूब कमेंट्स कर रहे हैं कि आखिर यह पूरा मामला क्या है। दरअसल एकता ऑफिस से निकलती हैं और पपराजी की ओर बढ़ती हैं। तभी दो नकाबपोश वहां पहुंचते हैं जिनमें से एक उनकी ओर बंदूक दिखाता है और दूसरा शख्स वहां सभी से कैमरा बंद करने के लिए यह कहता है।

SEE MORE:

अचानक इस तरह बंदूक दिखाने पर एकता कपूर डर जाती हैं और अपनी गाड़ी में बैठ जाती हैं। दूसरा शख्स फोटोग्राफर्स से कहता है- ‘ये कैमरा बंद कर… ये सब।‘ आस-पास कुछ लोग चिल्लाते हैं, ‘हेल्प-हेल्प, पुलिस को बुलाओ, बचाओ।‘

यूजर्स के कमेंट्स

वीडियो को फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने शेयर किया है। एक यूजर ने लिखा- ‘क्या यह सच में है?’ एक अन्य ने लिखा- ‘लॉक अप का प्रमोशन है।‘ एक यूजर ने लिखा- ‘यह क्या है? वहीं कई यूजर्स ने इसे फेक बताया।

आने वाला है रियलिटी शो

 

अगर वीडियो देख आप भी कन्फ्यूज हो गए हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि पूरा माजरा क्या है। दरअसल एकता कपूर का रियलिटी शो ‘लॉक अप’ जल्द ही आने वाला है। उन्होंने इस शो के प्रमोशन के लिए यह तरीका अपनाया। ‘लॉक अप’ 27 फरवरी से ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीम होगा। इसकी प्रोड्यूसर एकता कपूर हैं। कंगना रनौत इसे होस्ट करेंगी। इसी शो के लिए बस प्रमोशन का एक तरीका एकता कपूर ने अपनाया। 1 घंटे का एपिसोड दिखाया जाएगा। शो में 16 विवादित कंटेस्टेंट लॉक अप में बंद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *