किसानों के प्रदर्शन समाप्ति की घोषणा पर उखड़ने लगे टेंट और झोपड़ियां, आज होगी किसानों की घर वापसी।

संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से बॉर्डर पर चल रहे प्रदर्शन समाप्ति की घोषणा के बाद से किसानों ने तंबू टेंट झोपड़ियां उखाड़ने शुरू कर दी है। संयुक्त किसान मोर्चा ने शनिवार को घर वापसी का ऐलान किया है लेकिन शुक्रवार से ही बड़ी संख्या में किसानों की रवानगी शुरू हो गई। प्रदर्शन में शामिल किसान कुंडली बॉर्डर से शनिवार सुबह 9:00 बजे विजय जुलूस निकालते हुए पंजाब की ओर रवाना होंगे।

जुलूस के रूप में पंजाब की ओर जाने वाले किसानों पर हरियाणा के अन्य किसान फूलों की वर्षा कर उनका सम्मान करेंगे। इससे पहले किसान संगठन आंदोलन में मदद करने वाले स्थानीय नागरिकों का भी सम्मान कर रहे हैं।

 

कुंडली बॉर्डर पर भारतीय किसान यूनियन की ओर से आंदोलन के दौरान लंगर स्थल के पास तीन कमरों का एक पक्का निर्माण किया गया था। लेकिन अब आंदोलन समाप्त होने पर यहां रहने वाले यूनियन के किसानों ने इसे गिरा दिया है। यूनियन के प्रधान ने बताया कि इसके निर्माण पर करीब साडे 3 लाख की लागत आई थी। अब वह अपने वादे के अनुसार उसे हटाकर हाईवे खाली कर रही हैं। लेकिन मकान की ईंटे वे अपने साथ ही लेकर जाएंगे और इसे आंदोलन की यादगार के तौर पर रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *