केस दर्ज:शादी का झांसा देकर महिला से टिंबर आढ़ती ने किया रेप, केस दर्ज कर लिया

एक प्राइवेट अस्पताल की महिला कर्मी ने एक टिंबर आढ़ती पर रेप करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि शादी से बाद में शादी से मना कर दिया। परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। एक युवती ने छप्पर पुलिस को शिकायत दी है कि वह यमुनानगर के एक प्राइवेट अस्पताल में काम करती थी। वहां पर मानकपुर निवासी अखिल आता-जाता रहता था। उसकी उससे जान-पहचान हो गई। आरोपी दिसंबर 2021 में उसके घर पर आया और उसे कहने लगा कि वह उसके साथ शादी करेगा।

उसे बाइक पर बैठाकर चैतन्य नदी के किनारे पर ले गया। वहां पर उसके साथ रेप किया। वहीं उसे धमकी दी कि अगर किसी को बताया वह उसे जान से मार देगा। इसके बाद आरोपी एक दिन कार में उसे अपनी दुकान अग्रसेन चौक के पास स्थित फिरोज खान टिंबर में ले गया। वहां पर उसके साथ रेप किया। वहीं, इसके बाद भी कई जगह लेकर गया, जहां उसके साथ गलत काम किया। अब आरोपी उसे शादी करने से मना कर रहा है। इस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *