महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में सरपंच समेत पांच लोगों पर केस

एक विवाहिता ने अपने ससुरालियों और गांव के सरपंच पर केस दर्ज कराया।आरोप है कि शादी के बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। बूडिया पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति जगनदीप, ससुर, ननंद, पति के चचेरे भाई और गांव के सरपंच पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।महिला ने बताया कि उसकी शादी साल 2020 में पंजाब के गांव निवासी व्यक्ति से हुई थी। उसके पति ने पहली पत्नी को तलाक दे दिया था। उससे दूसरी शादी की। शादी के बाद उसे दहेज के लिए ताने मारे गए।परिवार के लोग उसके पति को उसे पीटने के लिए उकसाते थे।वही,गांव का सरपंच भी आरोपियों का साथ देता था।ससुर ने कई बार उसके साथ छेड़छाड़ की। उसने ननंद को बताया तो उल्टा उसे ही डांटा।
उसके देवर ने भी परिवार के लोगों से परेशान होकर सुसाइड कर लिया था। इस घटना को ससुराल वालों ने छिपाकर रखा।पुलिस को सूचना नहीं दी।आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। शिकायत पर बूडिया पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *