यमुनानगर में 336 मरीज कोरोना पोजिटीव पाये गये

उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि कोविड-19 के चलते जिला में कुल 336 मरीज कोरोना पोजिटीव पाये गये हैं, जिनमें से 52 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं।  उन्होंने बताया कि 29 जुलाई 2020 की रात को 8 नये कोरोना के केस आये हैं, जिनमें 60 वर्षीय महिला गांव नवा शहर से, 40 वर्षीय पुरूष जोडियां से, जो कि पोजिटीव मरीज का कोन्टेक्ट है, 20 वर्षीय पुरूष मॉडल टाउन से, 26 वर्षीय पुरूष, 45 वर्षीय महिला पुराना हमीदा आनन्द कालोनी से, 33 वर्षीय पुरूष नया हमीदा कालोनी नजदीक खालसा स्कूल से, 21 वर्षीय पुरूष व 20 वर्षीय पुरूष जो कि बड़ा गांव पीपरौली जिला बलिया उतरप्रदेश के रहनेवाले हैं, जो कि 25 जुलाई 2020 को गांव साबापुर में मजदूरी के लिए आए हैं। उन्होंने बताया कि आज 30 जुलाई को 15 नए कोरोना के मरीज आए हैं, जिनमें 60 वर्षीय महिला गांव तेलीपुरा से, 60 वर्षीय महिला उर्जनी से, 60 वर्षीय पुरूष दामला से, 30 वर्षीय पुरूष जो कि हिमाचल का रहने वाला है, 27 वर्षीय महिला गांव दड़वा से, 30 वर्षीय पुरूष गांव भोगपुर सढ़ौरा से जो कि आन्ध्रप्रदेश से आया है, 29 वर्षीय पुरूष, 68 वर्षीय पुरूष, 66 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय पुरूष, 49 वर्षीय पुरूष, 58 वर्षीय महिला, 23 वर्षीय महिला, 31 वर्षीय पुरूष सढ़ौरा के रहने वाले हैं, जोकि पोजिटीव मरीज के कोन्टेक्ट है व 37 वर्षीय पुरूष कालन्दी कॉलोनी लालद्वारा से हैं।
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि आज 1 मरीज की नेगेटिव रिपोर्ट आने पर उसकी मुलाना हस्पताल से छुट्टी कर दी गई। अब तक जिले में 193 लोग डिस्चार्ज  हो चूके हैं। अब जिला यमुनानगर में कोरोना के 131 सक्रिय मरीज हैं और यमुनानगर के 7 एक्टीव केस दूसरे जिले व राज्यों के हस्पतालों में दाखिल हैं। आज 30 जुलाई  को शाम 04:00 बजे तक यमुनानगर की कोविड-19 टेस्ंिटग टीम द्वारा 150 सेम्पल लिए गए हैं और सेम्पल लेने की प्रकिया अभी जारी है। अभी तक कुल 17590 सैम्पल ले लिए गए हैं, जिनमें से 16640 सैम्पलों की रिपोर्ट नैगेटीव आयी है तथा 646 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। कोविड कन्ट्रोल रूम स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के हेल्पलाईन नम्बर – 9817664700, 9817820600, 9817889600 हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *