ये है दुनिया का सबसे उम्रदराज जानवर, 507 साल से था जिंदा, 1499 में हुआ था जन्म

Delhi: हमारे आस पास कई जानवर होते हैं। इनके बारे में हम अच्छे से जान जाते हैं। लेकिन वहीं कुछ ऐसे भी जानवर होते हैं जिनके बारे में आम लोगों को कम ही जानकारी होती है। आज हम आपको एक ऐसे ही जानवर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके नामा एक अनोखा रिकॉर्ड है। ये जानवर घोंघा है जिसके नाम दुनिया का सबसे उम्रदराज जानवर होने का रिकॉर्ड दर्ज है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि ये घोंघा पिछले 507 साल से जिंदा है। हालांकि अब ये इस दुनिया में नहीं रहा है। लेकिन अभी भी इसके नामा ये रिकॉर्ड कायम है। वहीं बताया जा रहा है कि चीनी राजवंश से ही इस जानवर को नाम भी दिया गया है। वहीं वैज्ञानिकों ने ही इस जानवर की जांच के बाद उम्र का अंदाज़ा लगाया है। अब हर कोई इस जानवर से जुड़ी कुछ खास बातें जानना चाहता है।

507 साल का था ये घोंघा

हाल ही में एक खबर सामने आई है जिसमें एक घोंघा के बारे में बताया गया है। बताया जा रहा है कि ये घोंघा दुनिया का सबसे लंबी उम्र जीने वाला जानवर है। इसका नाम मिंग था। लंबी उम्र के कारण इसके नाम रिकॉर्ड भी दर्ज है। जानकारी के मुताबिक इसकी उम्र 507 साल की थी। 2006 में ये घोंघा आइसलैंड के तट से मिला था जिसके बाद इसके शेल की एनुअल रिंग से ही इसकी उम्र का अंदाज़ा लगाया गया था। हालांकि शुरुआत में इसे सिर्फ 405 साल का ही बताया गया था।

लेकिन 2013 में वैज्ञानिकों ने इसके बारे में और अच्छे से जांच की थी जिसमें सामने आया कि इस जानवर की उम्र 507 साल की थी। जानकारी के मुताबिक दावा किया गया था कि ये घोंघा 1499 से ही जिंदा है। हालांकि जब घोंघे के शेल को खोलने का काम चल रहा था उसी बीच घोंघा मर गया था। वहीं अब इस घोंघे के खोल को भी संभाल कर रखा गया है। बताया जा रहा है कि ये घोंघा आर्कटिका द्वीपिका प्रजाति का एक महासागरीय क्वाहोग था।

चीनी राजवंश से मिला नाम

दावा किया जा रहा है कि ये घोंघा दुनिया का सबसे पुराना गैर औपनिवेशिक जानवर है। ये जानवर करीब 4 हज़ार साल तक भी जी सकते हैं। हालांकि ये जानवर कई सारे जानवरों से मिलकर बनते हैं जो समूहिक रूप से ही बंधे हुए होते हैं। अकेले जानवरों में ये घोंघा ही सबसे पुराना है।

बताया जा रहा है कि इस घोंघे का जन्म उस दौर में हुआ था जब चीन में मिंग राजवंश का शासन था। इसलिए इस घोंघे का नाम भी “मिंग” यानि इसी राजवंश के ऊपर रखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *