किसानों ने खाद के गोदाम पर मारा छापा। बिल नहीं होने का लगाया आरोप।

जोड़ियां नाका के पास भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने किसानों के साथ मिलकर हिंदुस्तान फर्टिलाइजर के गोदाम पर छापा मारा। यूनियन नेताओं का आरोप है कि गोदाम से काफी संख्या में खाद कैसे कटे मिले जिनका कोई रिकॉर्ड नहीं था। यहां तक की दुकान के संचालक ने 2 घंटे तक तो गोदाम का ताला ही नहीं खोला।

कृषि एवं कल्याण विभाग के अधिकारी भी ताला खोलने के लिए कहते रहे लेकिन किसी ने ताला नहीं खोला। जब ताला खुला तो अंदर जिस खाद का कोई रिकॉर्ड नहीं था उसमें से 150 से 175 कट्टे किसानों को दिलाई गए।

वहीं कृषि विभाग के अधिकारियों ने फर्टिलाइजर दुकान के संचालक को शो का नोटिस जारी कर खाद का रिकार्ड मांगा है। वही जिस गोदाम से खाद पकड़ा गया उसके संचालक का कहना है कि किसान उसे बेवजह परेशान कर रहे हैं। उसके पास सारा रिकॉर्ड है। भारतीय किसान यूनियन निर्देशक ने बताया कि वह अपने किसान साथियों के साथ जोड़ियां नाका पर पेट्रोल पंप के पास स्थित हिंदुस्तान फर्टिलाइजर के गोदाम पर पहुंचे थे। उन्हें काफी दिन से सूचना मिल रही थी कि इसका संचालक सुबह 4:00 बजे दुकान की बजाए गोदम खोलता है। दिनभर दुकान बंद रहती है इसके बाद रात को 8:00 बजे दुकान खोली जाती है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *