रूस ने सीजफायर का किया ऐलान, संकट में फंसे लोगों के निकलने तक नहीं करेगा हमला

रूस और यूक्रेन में चल रहे युद्ध के बीच अब तक की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। रूस ने सीजफायर (Ceasefire In Ukraine Russia Announcement) का ऐलान किया है। दरअसल युद्ध के बीच रूस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाने के लिए सीजफायर की घोषणा की है। भारतीय समय के मुताबिक 11.30 सीजफायर लागू होगा, हालांकि ये सिर्फ यूक्रेन के दो शहरों में लागू होगा। बता दें कि हाल में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत की थी और युद्ध रोकने की अपील भी की थी। इस दौरान रूसी राष्ट्रपति ने सहमति जताते हुए भारत के कहने पर 6 घंटे तक युद्ध रोकने को कहा था।

इन दो शहरों में रुकेगा युद्ध रूस ने जिन दो शहरों के लिए सीजफायर का ऐलान किया है वो दो शहर हैं, मारियुपोल और वोल्नोवाखा। जहां सीजफायर को लागू किया जाएगा। दरअसल जंग के बीच ये बड़ी पॉजिटिव खबर मानी जा सकती है क्योंकि इससे भारतीयों को निकलने में खास मदद मिलेगी। यह भी पढ़ें – यूक्रेन के राष्ट्रपति के ठिकाने का हुआ खुलासा! परमाणु बम के हमले पर भी रहेंगे सुरक्षित

रूस की ओर से यूक्रेन में सीजफायर का एलान किया गया है। इसके तहत कहा गया है कि जब तक यहां फंसे हुए लोगों को निकाल नहीं लिया जाता है तब तक रूस की तरफ से कोई हमला नहीं किया जाएगा। बता दें कि, इससे पहले रूसी राजदूत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को सूचित किया है कि रूसी बसें पूर्वी यूक्रेन के खार्किव और सूमी शहरों में भारतीय छात्रों और अन्य विदेशी नागरिकों को निकालने के लिए क्रॉसिंग पॉइंट पर तैयार हैं।

सरकार का मानना है कि यूक्रेन में अब भी ढाई हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स फंसे हुए हैं। अगर ये ग्रीन कॉरिडोर बन जाता है तो ये उन फंसे स्टूडेंट्स को सुरक्षित निकालने में काफी मदद करेगा। इससे सिर्फ भारतीय स्टूडेंट्स को ही नहीं, बल्कि हर उस शख्स को मदद मिलेगी जो इस युद्ध के चलते यूक्रेन में फंसा हुआ है।

बता दें कि शनिवार को सीजफायर के ऐलान से पहले कीव के पास बुका में रूसी सेना ने आम जनता पर गोलियां बरसाईं। इस गोलीबारी में 17 वर्षीय युवती समेत 2 लोगों की मौत हो गई है। यूक्रेन की मीडिया ने दावा किया है कि रूसी सैनिकों ने बुका में एक कार पर भी जमकर फायरिंग की है। इस हमले में 4 लोग घायल हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *