सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड:19 साल के शार्पशूटर अंकित सेरसा और सचिन भिवानी की मानसा कोर्ट में पेशी; तिहाड़ जेल से लाई पंजाब पुलिस

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में 19 साल के शार्प शूटर अंकित सेरसा और उसके साथी सचिन भिवानी को पुलिस पंजाब ले आई है। दोनों हरियाणा के रहने वाले हैं। इन दोनों को आज मानसा कोर्ट में पेश किया जाएगा। अंकित सेरसा ने मूसेवाला को गोलियां मारी थी। वहीं सचिन चौधरी उर्फ सचिन भिवानी ने उनके भागने में मदद की थी। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने इन्हें गिरफ्तार किया था। जिसके बाद तिहाड़ जेल भेजा गया तो पंजाब पुलिस ने इन्हें प्रोडक्शन वारंट लिया।

सचिन भिवानी।
सचिन भिवानी।

अंकित सेरसा और सचिन के लिए पुलिस के सवाल
पंजाब पुलिस ने सेरसा और सचिन के लिए सवालों की लिस्ट तैयार रखी है। उनसे पूछा जाएगा कि मूसेवाला हत्याकांड की साजिश किसने रची?। उन्हें गोली मारने और मदद के लिए किसने कहा?। मूसेवाला के कत्ल की असली वजह क्या है?। कत्ल के बदले उन्हें क्या मिलना था?। कत्ल करने के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

19 साल की उम्र में बना मोस्ट वांटेड
अंकित सेरसा की उम्र महज 19 साल है। मूसेवाला का कत्ल उसका पहला मर्डर था। उसने 6 महीने पहले ही लॉरेंस गैंग जॉइन की थी। हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले अंकित ने राजस्थान में 2 वारदातें की। जिसके बाद वह मोनू डागर से मिला। डागर ने उसे लॉरेंस के भाई अनमोल से मिलाया। फिर वह लॉरेंस गैंग का गुर्गा बन गया। अंकित सेरसा ने ही मूसेवाला को सबसे करीब जाकर गोलियां मारी थी। उसने दोनों हाथ में पिस्टल पकड़ रखी थी।

जगाधरी पाबनी रोड पर गहरे खड में पलटी टाटा टियागो कार। मौके पर गोली की तरह पहुंची 112 पुलिस

कत्ल के बाद अंकित सेरसा साथियों के साथ हथियार लहराते हुए जश्न मनाते दिखा था। यह वीडियो अंकित सेरसा के ही मोबाइल से बरामद हुई।

फौजी और कशिश से पूछताछ चल रही, 3 की तलाश
पंजाब पुलिस इस मामले में शार्प शूटर प्रियवर्त फौजी और कशिश उर्फ कुलदीप को प्रोडक्शन वारंट पर ला चुकी है। इनका भी दूसरी बार रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को इतना जरूर पता चला कि मूसेवाला के कत्ल करने के लिए 1 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। जिसमें से 5-5 लाख रुपए शार्पशूटर्स और बाकी मददगारों को मिले। पुलिस को अब शार्पशूटर जगरूप रूपा, मनु कुस्सा और दीपक मुंडी की तलाश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *