‘मुख्यमंत्री सद्बुद्धि’ कांवड़ यात्रा:नवीन जयहिंद ने पहरावर के लिए 100 करोड़ देने सहित 5 मुद्दों को लेकर उठाया कदम

0
3

हरियाणा के रोहतक जिले के पहरावर गांव की जमीन पर गौड़ संस्थान के स्कूल, कॉलेज व अस्पताल बनाने के लिए मुख्यमंत्री 100 करोड़ रुपए दें। इसके सहित 5 मुद्दों को लेकर नवीन जयहिंद ने मुख्यमंत्री सद्बुद्धि कांवड़ यात्रा निकालने का फैसला लिया है, जिसके तहत नवीन जयहिंद ने हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी से मुख्यमंत्री सद्बुद्धि कांवड़ यात्रा शुरू की, जो गांव पहरावर के भगवान परशुराम मंदिर के शिलान्यास स्थल पर पहुंचेगी।

सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने पर 7 का चालान:यमुनानगर में नगर निगम की टीमों ने दुकानों पर की छापामारी, 10 हजार जुर्माना लगाया

सावन का पवित्र महीना चल रहा हैं और सावन के महीने को भगवान भोलेनाथ का पसंदीदा महीना कहा जाता है। इसमें भोलेनाथ के भक्त अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए हरिद्वार से गंगाजल लाकर शिवरात्रि को भोलेनाथ पर चढ़ाते हैं। इसके तहत आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद भी कांवड लाएंगे। वे पहले भी कांवड़ ला चुके है और इस बार 5 मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री सद्बुद्धि कांवड़ लेकर आ रहे हैं।

कांवड़ यात्रा शुरू करने से पहले गंगा स्नान करते हुए नवीन जयहिंद
कांवड़ यात्रा शुरू करने से पहले गंगा स्नान करते हुए नवीन जयहिंद

26 जुलाई को कांवड़ पहुंचेगी पहरावर

नवीन जयहिंद ने कहा कि कि प्रदेश की सुख-शांति अमन-चैन व भाईचारे के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए मुख्यमंत्री सद्बुद्धि कांवड़ यात्रा लाने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री सद्बुद्धि कांवड़ यात्रा यमुनानगर, पंचकूला, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गोहाना होते हुए 26 जुलाई को शिवरात्रि के दिन गांव पहरावर में बनने वाले भगवान परशुराम मंदिर के भवन के शिलान्यास स्थल पर पहुंचेगी। यहां भगवान भोलेनाथ के प्रतीक त्रिशूल और भगवान परशुराम के प्रतीक फरसे पर गंगाजल चढ़ाया जाएगा।

सड़क हादसे में बैंक मैनेजर की मौत:यमुनानगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पीछे से मारी टक्कर, 2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

5 मुद्दों को लेकर कांवड़ यात्रा

नवीन जयहिंद ने कहा कि मुख्यमंत्री सद्बुद्धि कांवड़ यात्रा 5 मुद्दों को लेकर है। एक रोहतक के गांव पहरावर में बनने वाले गौड़ संस्थान के स्कूल, कॉलेज और अस्पताल के लिए मुख्यमंत्री 100 करोड़ रुपएं जारी करें।

दूसरा प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर हैं, लेकिन सरकार टीचर, पुलिस और स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों में पड़े करीब 5 लाख खाली पदों को नहीं भर रही। प्रदेश बेरोजगारी के मामले में देश मे पहले स्थान पर है। सरकार जल्द से जल्द युवाओं को नौकरी दे।

तीसरा प्रदेश में बढ़ रहे अपराध पर रोकथाम लगाई जाए। चौथा प्रदेश में बढ़ रहे भ्रष्टाचार पर रोक लगे। वहीं 5वां मुद्दा हरियाणा प्रदेश दूध और दही के लिए जाना जाता हैं, लेकिन अब शराब और नशे के मामले में प्रदेश को जाना जाने लगा है । इसलिए नशे पर लगाम लगाई जाए।